
विधायक राज ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
डीजे न्यूज, धनबाद:
अरलगढ़िया पंचायत के ए टाइप सब स्टेशन से शिव शंकर नगर तालाब होते हुए प्रेम नगर कॉलोनी से पुटकी -भागा मुख्य सड़क तक,
शिव शंकर नगर तालाब से मनबोध सिंह के आवास होते हुए राजपूत बस्ती तक सड़क का निर्माण होना है। शुक्रवार को विधायक राज सिन्हा ने प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क के निर्माण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही बरसात एवं अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
विधायक राज ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक लोगों तक पहुँचाना कर्तव्य है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, रवि सिन्हा, विकास मिश्रा, राजू सिंह, सदानंद बर्नवाल, रूपेश पासवान, विकास चौधरी, शिवनंदन पासवान, राहुल सिंह थे।