Advertisements





विधायक राज ने की धनबाद में आरटीए कार्यालय स्थापित करने की मांग
डीजे न्यूज, धनबाद: विधायक राज सिन्हा ने
विधानसभा में बुधवार को जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने धनबाद जिला मुख्यालय में हजारों छोटे, मध्यम एवं भारी वाहनों की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) कार्यालय की आवश्यकता पर बल दिया।
विधायक ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान में आरटीए कार्यालय हजारीबाग में स्थित होने के कारण धनबाद के वाहन मालिकों, चालकों एवं व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि आरटीए कार्यालय को धनबाद जिला मुख्यालय में ही स्थापित किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर एवं सुलभ सेवाएं प्राप्त हो सकें।



