विधायक राज ने गांधी- शास्त्री को किया नमन

Advertisements

विधायक राज ने गांधी- शास्त्री को किया नमन
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं गुदड़ी के लाल- लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर विधायक राज सिन्हा गुरुवार को खादी ग्रामोउद्योग भवन धनबाद  पहुंचे। विधायक के दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने  कहा कि स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु खादी वस्त्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए जन जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं भी खादी उत्पादों की खरीदारी कर इस पुण्य यज्ञ में अपनी सहभागिता की। विधायक ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता ,स्वदेशी और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से खादी अपना कर आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाए जाने का आह्वान किया। विधायक ने गांधी सेवा सदन तथा सिटी सेंटर गांधी चौक पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन,  निवर्तमान पार्षद अशोक पाल,  मनोज मालाकार,मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, टुन्ना सिंह, अमित सिंह, मनोज रिंकू, निर्मल प्रधान आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top