Advertisements




विधायक राज ने बांटे कंबल

डीजे न्यूज, धनबाद: अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के तत्वावधान में धनबाद स्टेशन के समीप रविवार रात कंबल वितरण किया गया। विधायक राज सिन्हा ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। समिति यहां प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिंह, अजय मालाकार, मनोज रिंकू सिन्हा, मनोज मालाकार सहित कई अन्य उपस्थित थे।




