Advertisements



विधायक रागिनी पहुंची गंगा गौशाला
पूजन व गौ माता को गुड़ खिला आशीर्वाद लिया
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) : झरिया विधायक रागिनी सिंह शनिवार को श्री गंगा गौशाला कतरास पहुंची। उन्होंने गंगा गौशाला में चल रहे गोपाष्टमी महोत्सव के दौराम आयोजित पूजा में शामिल हुई।

उन्होंने विधिवत गौ पूजन की। गौ माता को गुड़ खिलाकर उनसे आशीर्वाद लिया। विधायक ने भंडारे में भी अपनी सेवा प्रदान की। विधायक गंगा गौशाला कमेटी के सदस्यों से मिलकर महोत्सव के आयोजम के लिए उन्हें अपनी विशेष शुभकामनाएं दी।

