Advertisements


विधायक रागिनी ने किया रावण दहन महोत्सव का उदघाटन
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):: दशहरा के शुभ अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति एवं शिव मंदिर समिति सिन्दरी (शहरपुरा) में शनिवार को रावण दहन महोत्सव का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां 65 फीट का रावण बनाया गया था। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने विधायक का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वही विधायक ने पूजा समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दी।
