Advertisements


विधायक रागिनी ने किया पूजा पंडालों का भ्रमण
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): जयरामपुर कोलियरी दुर्गा मंदिर (खास जीनागोरा) में आयोजित दुर्गोत्सव में सोमवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह अपनी बड़ी सुपुत्री सताक्षी सिंह के साथ पहुँची। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना व माथा टेककर जगत जननी माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने झरिया बकरी हॉट स्थित पुराना राजा गढ़ के ऐतिहासिक और प्राचीन बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर पहुंच मां दुर्गा के दर्शन पूजन कर परिवार समेत समस्त झरिया वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज परिवार व श्रद्धालुओं से मिल उन्हें दुर्गोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
