विधायक रागिनी ने गणपति बप्पा के दरबार में की पूजा-अर्चना, भक्तों के लिए मांगी मनोकामनाएं

Advertisements

विधायक रागिनी ने गणपति बप्पा के दरबार में की पूजा-अर्चना, भक्तों के लिए मांगी मनोकामनाएं
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
झरिया विधायक रागिनी सिंह शनिवार रात
डिगवाडीह पहुंची। विधायक ने यहां चल रहे गणेश पूजा महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने विघ्नहर्ता के दरबार में माथा टेका और विधि विधान के साथ गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की। विधायक ने भगवान गणेश से इलाके के लोगों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मेला का भी आनंद लिया।
मौके पर निवर्तमान पार्षद सुजीत कुमार सिंह, गंगा राम, महावीर पासवान, कमिटी के जगजीवन राम, मोहन यादव, उत्सव राम, उज्ज्वल मंडल, अवध बिहारी राम, अमृत मोदी, विजय गुप्ता, राजू कुंडू, हरिकिशन पासवान, आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top