Advertisements

विधायक प्रतिनिधि ने किया साइकिल वितरण
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : रामपुर पंचायत अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोपली में विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य सुनील कुमार मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू, प्रधानाध्यापक हरिलाल सोरेन, हलधर महतो, गौतम मंडल, आजाद अंसारी आदि उपस्थित थे। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रुपन में भी पंचायत के मुखिया सतीश मुर्मू के हाथों छात्र-छात्राओं के बीच सरकारी साइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल चन्द्र महतो, सुभाष चन्द्र दे, मुजीबुर्रहमान, साहेब राम बास्की आदि मौजूद थे।
Video Player
00:00
00:00