विधायक ने किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

Advertisements

विधायक ने किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):आमटाल पंचायत स्थित बड़ा पोखर तालाब एवं बड़ा बांध तालाब के जीणाेद्धार कार्य का शिलान्यास रविवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। उक्त कार्य डीएमएफटी फंड से किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने  सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।  विधायक ने कहा की आमटाल से बेड़ा कोलियरी तक जाने वाली सड़क का जल्द निर्माण होगा। इस अवसर पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता प्रहलाद महतो, आनंदमई पल, मुखिया संजय गोराय, शीतल दत्त, डॉ राजेश सिंह, भारत महतो, आसित चटर्जी, सुरजीत चंद्र, लालू महतो, समीर माझी, भोलानाथ पाल, बबलू बाउरी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top