
विधायक मथुरा से मिला झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
संगठन और सशक्त होगा: चंडी दां
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद: झामुमो ने टुंडी विधायक सह मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को केंद्रीय उपाध्यक्ष का दायिय्व दिया है। उन्हें उपाध्यक्ष का पद मिलने से धनबाद जिले के नेता और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। बुधवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित विधायक मथुरा के आवासीय कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधि ने पुष्प गुच्छ देकर विधायक को बधाई दी और कहा कि इनके उपाध्यक्ष बनने पर संगठन और अधिक सशक्त होगा। यूनियन के केंद्रीय सदस्य चंडी दां, अरूण सिंह, कौशल सिंह, उमेश महतो, शिव शंकर देव, लक्ष्मी महतो, रविलाल टुडू, प्रदीप बाउरी, हाफिज मियां, अलाउद्दीन अंसारी के अलावा मनोज कुमार महतो, बसंत महतो, आनंद महतो, राजकुमार महतो आदि उपस्थित थे।