




विधायक मथुरा ने सीएम को प्रेषित किया पत्र
महिला क्रिकेटर दुर्गा को खेलकोटा से नियोजन देने की मांग की
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर निवासी राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर दुर्गा कुमारी मुर्मू के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर खेल कोटा से दुर्गा कुमारी मुर्मू को नियोजन देने की मांग की है। मालूम हो कि दुर्गा कुमारी मुर्मू झारखंड क्रिकेट सीनियर महिला टीम से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती रही है। वह बलियापुर के घड़बड़ गांव के लुखु मुर्मू की पुत्री है। उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करता है।
इधर गुरुवार को इस सिलसिले में राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर दुर्गा कुमारी मुर्मू झारखंड मुक्ति मोर्चा के बलियापुर प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र हेंब्रम के साथ रांची पहुंची। सीएम आवास में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उनके साथ गणेश टुडू, सावित्री मुर्मू, राजेश महतो आदि भी थे।



