


विधायक मथुरा ने किया 11वीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद:
टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित शिबू सोरेन इंटर कॉलेज में चल रहे 11वीं बोर्ड परीक्षा का टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मथुरा प्रसाद महतो ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है, और विद्यार्थियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।




