विधायक मथुरा के टाटा सिजुआ आवास पर सजा भव्य होली मिलन समारोह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है होली: विधायक मथुरा

Advertisements

विधायक मथुरा के टाटा सिजुआ आवास पर
सजा भव्य होली मिलन समारोह

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है होली: विधायक मथुरा

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय परिसर मंगलवार शाम रंगों और उत्साह से सराबोर दिखा। यहां आयोजित  भव्य होली मिलन समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। खोरठा गायक कैलाश देहाती और गायिका द्वारा प्रस्तुत किए गए खोरठा और हिंदी गीतों पर समर्थक झूमते रहे।


विधायक मथुरा ने लोगों  को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूरा माहौल सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और उल्लास से भरा रहा।

वार्ड छह के पार्षद कल्पना महतो ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली। उन्होंने महिलाओं के साथ रंग-गुलाल लगाकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
विधायक मथुरा ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने सभी के लिए उन्नति, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।


मौके पर टाटा सिजुआ कोलियरी के राकोमयू अध्यक्ष संजय सिंह, भेलाटांड़ कोलियरी के पूर्व सचिव जनक लाल, चंदन राय चौधरी, बसंत महतो, झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, रवि महतो, संजीव यादव, श्रीप्रकाश सिंह, विकास महतो, रामेश्वर महतो, प्रदीप पांडे, शकरू महतो, सदानंद चौहान, दयाल महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top