विधायक चंद्रदेव ने उठया राज्यकर्मियों के स्वास्थ्य बीमा योजना का मामला

Advertisements

विधायक चंद्रदेव ने उठया राज्यकर्मियों के स्वास्थ्य बीमा योजना का मामला

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को सदन में राज्यकर्मियों के स्वास्थ्य बीमा योजना का मामला उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम इस मामले को उठाते हुए कहा कि ज्ञान देव साहू को इलाज के दौरान 6.98 लाख रुपए खर्च हुए जबकि उन्हें स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मात्र 1 लाख 42 हजार ही भुगतान किया गया। वहीं विधायक ने वेदांता रांची में इलाजरत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के राज्य कर्मी योगेश कुमार महतो का मुद्दा भी उठाया। कहा कि वह फिलहाल वेदांत में इलाजरत है लेकिन भर्ती होने के 6 दिन बाद उनका ई एंड टी का ऑपरेशन यहां नहीं होने की जानकारी परिजनों को दी गई । विधायक ने शिकायत करते हुए कहा कि सही जानकारी नहीं देने पर परिजनों को मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है। विधायक ने यह भी कहा कि राज्य कर्मी राज्य के रीढ़ के समान होते हैं और इन्हें ही नजरअंदाज किया जाए तो कैसे चलेगा? इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विधायक के सवाल पर त्रुटि के विरुद्ध बीमा कंपनियां पर लगाम लगाने तथा ज्ञानदेव साहू को उनका पूरा खर्च 6 लाख 98 हजार राशि दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं विभागीय कमियों को दूर कर नई प्रक्रिया के तहत राज्य कर्मियों को मिलने वाली हर सुविधाएं नियमित दिलाने का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top