Advertisements




विधायक चंद्रदेव ने किया पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): केंदुवटांड़ से कुमार कुली मुस्लिम टोला होते हुए बलियापुर हटिया परिसर तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.4 किमी तक बनने वाले उक्त पीसीसी निर्माण का कार्य 55 लाख की राशि से किया जाना है। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य उषा देवी, मुखिया विजय गोराय, गणेश महतो, दिवाकर महतो, नमिता मंडल, शैलेंद्र मंडल, शीतल दत्त, जेडु दत्त, कृष्ण दा, सपन महतो, श्यामल कुमार देव, हसीम शेख आदि थे।
