विधायक चंद्रदेव ने किया बलियापुर का दौरा असामाजिक तत्वों का साथ नहीं देने की अपील की

Advertisements

विधायक चंद्रदेव ने किया बलियापुर का दौरा

असामाजिक तत्वों का साथ नहीं देने की अपील की

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो रविवार को बलियापुर बाजार पहुंचे। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। रामनवमी के दिन शुक्रवार को घटित घटना को लेकर लोगों को अफवाहों से दूर रहने तथा शांति बनाए रखने की अपील की।
विधायक ने कहा कि उपद्रव की घटना शरारती तत्वों का काम है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को पहचानने तथा किसी भी हालत में उनका नहीं देने का आग्रह किया। विधायक ने कहा की बलियापुर हमेशा शांतिप्रिया रहा है। उपद्रवी तत्वों को यहां के लोग कभी बर्दाश्त नहीं किया है। विधायक के साथ चेंबर के अध्यक्ष व भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, मिट्ठू सरिया, अनवर अली खान, देवाशीष पांडे, मुखिया गणेश महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top