Advertisements




विधायक चंद्रदेव महतो के भाई डा. बुद्धदेव का निधन

हजारीबाग टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में व्याख्याता थे बुद्धदेव, रांची में अंतिम सांस लिया
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):सिंदरी के पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो के छोटे पुत्र सह विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई डॉ बुद्धदेव महतो का निधन शनिवार को रांची में हो गया । डॉ बुद्धदेव महतो 44 बर्ष के थे। वह हजारीबाग टेक्निकल यूनिवर्सिटी में व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। शाम 4 बजे सरीसाकुड़ी घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




