Advertisements




विधानसभा में उठा महिला आरक्षण का मुद्दा
विधायक शत्रुघ्न ने बिहार के तर्ज़ पर झारखंड के महिलाओं को भी आरक्षण देने की सरकार से की मांग
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बुधवार को सदन में महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि बिहार में महिलाओं को नगर निगम चुनाव में 50% और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण दी जाती हैं। इसी तरह झारखंड में भी महिलाओं को आरक्षण मिले।
इस विषय पर सरकार ने संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया हैं। सरकार ने विधायक के प्रश्न का सकारात्मक जवाब देकर उच्चतर कार्यवाही का भरोसा दिया है।



