विधानसभा में गूंजा दुखितडीह में संचालित अवैध काला नमक फैक्ट्री का मामला विधायक मथुरा ने सरकार से की बंद कराने की मांग

Advertisements

विधानसभा में गूंजा दुखितडीह में संचालित अवैध काला नमक फैक्ट्री का मामला

विधायक मथुरा ने सरकार से की बंद कराने की मांग

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):बाघमारा प्रखंड अंर्तगत कंचनपुर पंचायत के दुखितडीह गांव के समीप अवैध रूप से कई काला नमक फैक्ट्री संचालित है। फैक्ट्री से निकलने वाली धुआं से आसपास के वातावरण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है।
टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शून्यकाल के दौरान सदन में इस मामले को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि कपुरिया ओपी अंर्तगत नमक फैक्ट्री घनी आबादी के बीच संचालित है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में धुआं निष्कासित हो रहा है। जिसके कारण आस-पास निवास कर रहे ग्रामवासी परेशान तथा आक्रोशित है।

विधायक ने जनहित को देखते हुए उक्त स्थल पर अवस्थित काला नमक फैक्ट्री को बंद कराने की मांग सरकार से की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top