Advertisements



विधानसभा अध्यक्ष से मिले त्रिपुरा के नेता प्रतिपक्ष
डीजे न्यूज, रांची: त्रिपुरा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जितेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। अनौपचारिक वार्ता के क्रम में झारखंड की राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों पर बातचीत किया। साथ ही झारखंड के वर्तमान सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं की सराहना भी की।
