Advertisements




वेतन भुगतान के मुद्दे पर जीएम के साथ वार्ता

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सेल पीकर मजदूरों के मासिक वेतन भुगतान के मुद्दे को लेकर यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बरोरा क्षेत्र के जीएम ने मंगलवार को वार्ता की।
घंटों चली वार्ता के बाद महाप्रबंधक ने पंद्रह दिनों के अंदर मासिक वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया। यूनियन के नेता संतोष गोराई ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। वार्ता में संतोष गोराई , नवल किशोर सहित अन्य दर्जनों मजदूर शामिल थे।




