Advertisements




वीरसिंहपुर में हनुमंत महायज्ञ का समापन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बिरसिंहपुर गांव में बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का समापन गुरुवार को हो गया। इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, शिक्षक आदित्य प्रसाद मिर्धा, रामपद गोराय, प्रकाश रजक, सिकंदर रजक, सरत रजक, राजू प्रकाश समेत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं नवयुवकों का योगदान रहा।



