वार्ता के बाद आंदोलन खत्म

Advertisements

वार्ता के बाद आंदोलन खत्म
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह): बाइकर्स के साथ मारपीट की घटना के बाद शनिवार को मधुबन थाना का घेराव किया गया था, जिसे देर रात खत्म कर दिया गया।
स्थानीय मुखिया कविता देवी के पति निर्मल तुरी, झामुमो नेता अंबिका राय, सुरेंद्र महतो, अमर तुरी, झरी गाजो महतो का प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचे और थाना प्रभारी संजय यादव से वार्ता की। थाना प्रभारी ने गलती से मारपीट की घटना होने की बात कही, इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
इधर इस घटना के बाद रविवार को पुलिस ने पारसनाथ पहाड़ पर जाने वाली बाइक को रोक दिया। बता दें कि पारसनाथ पहाड़ पर अवैध रूप से बाइक का संचालन होता है, जिसमें जैन यात्रियों को ढोया जाता है। इसमें वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत बताई जाती है।बाइक के चलाने से हजारों डोली मजदूर बेरोजगार हो गए है।। इस वजह से कई बार बाइक जलाने सहित मारपीट की घटना पारसनाथ पहाड़ पर होती रहती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top