वार्षिकोत्सव पर पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Advertisements

वार्षिकोत्सव पर पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डागेपाड़ा का वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ-साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेश महतो, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, मुकुल चंद्र रोहिदास, अनवर अली खान, विद्यालय के अध्यक्ष रुपेश भंडारी, प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रसाद के अलावा अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top