वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाया मनमानी का आरोप, मुखिया नें दिए जांच के आदेश 

Advertisements

वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाया मनमानी का आरोप, मुखिया नें दिए जांच के आदेश 

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : क्षेत्र के चांदकुइया पंचायत के वार्ड सदस्यों ने आज बृहस्पतिवार को पंचायत के मुखिया की मनमानी के विरुद्ध बलियापुर के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीओ प्रवीण कुमार सिंह को आवेदन सौंपा।

वार्ड सदस्यों ने पंचायत की मुखिया के विरुद्ध मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया पंचायत सचिवालय नहीं जा रही हैं और सचिवालय बंद रहने से लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वार्ड सदस्यों ने अपने आवेदन में कहा है कि मुखिया की इस मनमानी से पंचायत के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

प्रभारी बीडीओ श्री सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब देखना यह है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और पंचायत का कामकाज कैसे आगे बढ़ता है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मुखिया के खिलाफ लगे आरोप कितने सही हैं और क्या कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top