वार्ड 15 में पूजा कुमारी के पक्ष में गोलबंद हुई जानता 

Advertisements

वार्ड 15 में पूजा कुमारी के पक्ष में गोलबंद हुई जानता 

विकास से वार्ड में बदलाव की उम्मीद, पति मिथुन चंद्रवंशी की समाज सेवा से लोग प्रभावित 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम चुनाव में वार्ड 15 में सदस्य प्रत्याशी पूजा कुमारी ने अपने वार्ड को बदलने का संकल्प लिया है। पूजा कुमारी एक स्थानीय निवासी हैं और उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का वादा किया है। पूजा के पति मिथुन चंद्रवंशी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। साथ ही समाजसेवा में लगे रहते हैं। कोरोना काल में जब लोग अपने स्वजन के शव को श्मशान घाट में छोड़ कर चले जाते थे तो मिथुन उन शवों को अपनी जान की परवाह किए बगैर अंतिम संस्कार करते थे। उसके समाज सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

पूजा कुमारी का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड की साफ-सफाई, पानी की समस्या, सड़कों की मरम्मत और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। वह वार्ड के निवासियों के साथ मिलकर काम करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूजा कुमारी की उम्मीदवारी को वार्ड के निवासियों का समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि पूजा कुमारी एक सक्षम और अनुभवी नेता हैं जो वार्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती हैं। पूजा के समर्थन में स्थानीय लोगों गोलबंद हो रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top