Advertisements




वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के बीच रोज ऐट रोड, ऑटो व ई-रिक्शा में सड़क सुरक्षा के विनाइल स्टीकर लगाया गया।
ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने आमजनों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार, पुलिस कर्मी तथा जिला परिवहन कार्यालय से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, एमवीआई शुभम कुमार, आरईए अमरेश कुमार, देवेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।




