उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया : अमित शाह 

Advertisements

 

उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया : अमित शाह 

झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन व उसके दो सहयोगी ढेर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि झारखंड के हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को एंटी नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये का इनामी, कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य इनामी नक्सली—रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया है। अमित शाह ने विश्वास जताया कि जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top