उत्पाद सिपाही पेपर लीक को लेकर भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

Advertisements

उत्पाद सिपाही पेपर लीक को लेकर भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा में कथित पेपर लीक कांड के विरोध में रविवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपाई झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से पैदल झंडा, बैनर के साथ राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे। यहां राज्य के सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

कार्यक्रम में जमुआ की विधायक मंजू कुमारी भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आए मामलों में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों से ठगी तथा पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों ने राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह ने राज्य के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। पेपर लीक जैसे मामलो से प्रतिभावान युवा हताश और निराश है। राज्य की हेमंत सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में संदीप डंगायच, सिकंदर हेम्ब्रम, सुरेश प्रसाद मंडल, देवराज, विवेक गुप्ता विक्की, इनोद साव, संतोष गुप्ता सहित कई भाजपाई शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top