उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुम्मा में बच्चों ने मनाया पृथ्वी दिवस

Advertisements

उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुम्मा में बच्चों ने मनाया पृथ्वी दिवस

डीजे न्यूज, जमुआ(गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुम्मा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने धरती बचाओ, जीवन बचाओ नारे के साथ इस पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। बच्चों में पृथ्वी दिवस के महत्व एवं पृथ्वी रक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण कितना आवश्यक है बताया गया। पहली बार पृथ्वी दिवस का आयोजन 1970 में हुआ था और आज यह लगभग 170 से ज्यादा देशों के द्वारा मनाया जाता है। पृथ्वी का 29 प्रतिशत ही भूभाग है जिसपर सभी प्रकार के प्राणी निवास करते हैं। शेष 71 प्रतिशत जल है। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यालय की सहायक अध्यापिका फूलमती कुमारी ने कहा कि पृथ्वी दिवस एक महत्वपूर्ण दिवस है। आज हमसभी को पर्यावरण एवं अन्य जीव-जंतुओं की रक्षा करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए पृथ्वी है तभी हम सब हैं। बताया कि पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन स्कूल की छुट्टी नहीं होती है और यह शैक्षणिक संस्थानों के लिए छात्रों को मजेदार, सार्थक, पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में शामिल होने का बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है। उन्होंने आगे बताया कि यह गतिविधियां न केवल सीखने को बढ़ावा देती है बल्कि छात्रों को जिम्मेदार, पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। मौके पर निशा कुमारी, संजना कुमारी, रोशनी कुमारी, शीतल कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, सिंकू कुमारी, कोमल कुमारी, राधा कुमारी, सचिन कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार आदि छात्र- छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top