उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई

Advertisements

उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद विधायक  राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने की घोषणा के बाद पूरे धनबाद में उत्साह और गौरव का माहौल है।
शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठन व आमजन जगजीवन नगर स्थित विधायक राज के आवासीय कार्यालय पहुंचे और बधाई दी। इनमें धनबाद ग्रामीण के जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, समाजसेवी शांतनु चंद्रा, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष बलदेव महतो, मोहन कुंभकार, मंडल अध्यक्ष विरंची सिंह, पंकज सिंह, आशीष मुखर्जी, टेक्लाल महतो, कार्तिक मिश्रा, विनोद माली, रविदास विचार मंच के सदस्य, गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र ओझा, सियालगुदरी के पूर्व मुखिया दीपक सिंह चौधरी, महेंद्र प्रसाद बर्नवाल, अनिमेष ओझा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, मनोज गुप्ता, श्रवण झा, राजेश रजक, दीपक झा, अखिलेश झा, टिंकू साव, कामदेव कुमार, प्रदीप मंडल, राकेश कुमार मिश्रा आदि शामिल हैं।
विधायक राज ने कहा कि यह पुरस्कार मेरा नहीं, धनबाद की  लोगों के प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है। जनसेवा के मार्ग पर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ कार्य करता रहूंगा। धनबाद के विकास, युवाओं के भविष्य और हर नागरिक की सेवा ही मेरा संकल्प है।
विधायक ने झारखंड विधानसभा, चयन समिति, पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top