Advertisements




उत्कृष्ट विधायक बने विधायक राज सिन्हा

22 नवंबर को सम्मानित होंगे
डीजे न्यूज, धनबाद: सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा झारखंड के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। निरंतर जनसेवा, विकास कार्यों में सक्रियता, विधानसभा में प्रभावी उपस्थिति व जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
आगामी 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर, झारखंड विधानसभा द्वारा विधायक राज सिन्हा को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान न सिर्फ उनके कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि धनबाद की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम भी है।
धनबाद वासियों, विभिन्न संगठन के पदाधिकारीयों, समाजसेवियों के अलावा सभी तबके के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
