



उपनिरीक्षकों का नहीं बना डिजिटल आईडी, लोग परेशान, प्रमुख ने व्यक्त की नाराजगी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षकों का डिजिटल आईडी नहीं बनने तथा इससे लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर नाराजगी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षकों के योगदान का एक महीने गुजर जाने के बाद भी अभी तक डिजिटल आईडी नहीं बन पाया है। जिससे कार्यालय संबंधी कामकाज ठप पड़ा है। इस संबंध में पूछे जाने पर बलियापुर के सीओ मुरारी नायक ने बताया कि बलियापुर अंचल कार्यालय में मात्र तीन राजस्व उप निरीक्षक है जिसमें से दो राजस्व उप निरीक्षकों ने एक महीना पूर्व अपना योगदान दिया है। बताया कि इन दोनों राजस्व उप निरीक्षकों का डिजिटल आईडी के लिए धनबाद के वरीय विभागीय पदाधिकारी को लिखा गया है। साथ ही धनबाद से रांची तक पत्राचार भी हो चुका है, लेकिन अभी तक इन राजस्व उप निरीक्षकों का डिजिटल आईडी नहीं है। डिजिटल आईडी दो-तीन दिनों में बन जाना चाहिए।

