उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर कंपनी गंभीर : महाप्रबंधक अनिल सिन्हा
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : लोदना क्षेत्रीय गेस्ट हाउस में सोमवार को कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कंपनी एवं उपभोक्ताओं के बीच आपसी समन्वय और संवाद को सुदृढ़ करना था, ताकि उपभोक्ताओं को अपनी समस्याएँ एवं सुझाव सीधे रखने का अवसर मिल सके और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव गंभीर और संवेदनशील रहता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस कंज्यूमर मीट में टाटा, एमपीएल, सेल एवं लोदना क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएँ एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में लोदना क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परियोजना पदाधिकारियों एवं उनकी टीम, साइडिंग मैनेजर, लैब के तकनीकी कर्मी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
उपभोक्ताओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन एरिया सेल्स मैनेजर नीलमणि सिंह ने किया। मौके पर अभियंता रविशंकर कुमार, पीओ संजीव कश्यप, एजीएम परवेज आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।