उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष विनय संथालिया व पार्षदों को उपायुक्त ने दिलाई शपथ

Advertisements

उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष विनय संथालिया व पार्षदों को उपायुक्त ने दिलाई शपथ

ग्रामीण एवं शहरी विकास में स्थानीय निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : रामनिवास यादव

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय सभागार में धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय कुमार संथालिया सहित 11 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायीं। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सभागार में उत्साह का माहौल रहा।

इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उपायुक्त ने शपथ दिलाते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि जनता ने आप सभी को विश्वास के साथ चुना है, इसलिए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखने, अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय निकायों की भूमिका ग्रामीण एवं शहरी विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top