उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ अरुण कुमार चौहान बने डिप्टी मेयर मेयर ने नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर को दिलाई शपथ

Advertisements

उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ

अरुण कुमार चौहान बने डिप्टी मेयर

मेयर ने नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर को दिलाई शपथ

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त  आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह एवं सभी 55 वार्ड पार्षदों को समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में शपथ दिलाई।

सर्वप्रथम उपायुक्त ने धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद धनबाद नगर निगम के उप महापौर के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की गई। तत्पश्चात विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। जबकि दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की गई। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर के लिए मतदान किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गी।

जिसमें अरुण कुमार चौहान विजय घोषित किए गए। नगर निगम चुनाव में महापौर के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता  विनोद कुमार ने नवनिर्वाचित उप महापौर को प्रमाण पत्र सौंपा।  अरुण कुमार चौहान को 50 वोट प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर मेनका सिंह को 5 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद धनबाद नगर निगम के मेयर  संजीव सिंह ने उप महापौर को शपथ दिलाई।

इस मौके पर उपायुक्त  आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)  मुकेश कुमार बाउरी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी  बाल किशोर महतो, विशाल कुमार पांडेय,  संजय झा,  राम विलास राम,  रूपेश मिश्रा, सुशील सिन्हा, आनंद पटेल, प्रशांत झा,  विजय कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार,  अंशु देव,  उमेश प्रमाणिक, नाविक कुमार के साथ सभी 55 वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top