Advertisements





उपायुक्त ने किया आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को कोर्ट रोड स्थित आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वर्तमान कुपोषण उपचार केंद्र के एक्सटेंशन में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। साथ ही शिशु गहन उपचार इकाई (पीआईसीयू), टीकाकरण केंद्र, मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट, प्रशिक्षण हॉल सहित अन्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद मौजूद थे।



