Advertisements




उप प्रमुख से मिला शक्ति स्मारक समिति का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति तेतुलमारी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बलियापुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उप प्रमुख आशा देवी एवं उनके पति स्वप्न कुमार महतो से उनके आवासीय कार्यालय में भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने उप प्रमुख व उनके पति को सम्मानित किया और कई मुद्दों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के शिव प्रसाद महतो, शहीद शक्ति की पुत्री अंजना देवी, प्रेमचंद महतो, शिवानंद महतो, प्रफुल्ल मंडल, नरेश महतो, छोटू महतो आदि थे।




