सरना धर्मकोड के लिए कोलकाता में जुटे पांच राज्यों के आदिवासी, सरकार को अल्टीमेटम

0

डीजे न्यूज, कोलकाता :
आज कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड में सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन हुआ। आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने किया। जनसभा में सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ करमा उरांव उराउन और विद्यासागर केरकेट्टा, रांची से आकर शामिल हुए। जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता एवं अध्यक्ष जादवपुर विश्वविद्यालय संताली स्टूडेंट्स वेलफेयर एंड कल्चरल एसोसिएशन के विश्वनाथ हांसदा भी शामिल थे। सरना धर्म कोड जनसभा में फैसला हुआ कि सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी सेंगेल अभियान और बंधन तिग्गा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सरना धर्म रक्षा अभियान मिलकर सरना धर्म कोड की मान्यता आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए संयुक्त आंदोलन करेंगे। निम्न घोषित कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया :
यदि भारत सरकार 20 नवंबर तक सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं प्रदान करती है, तो 30 नवंबर को 5 प्रदेशों में रेलरोड चक्का जाम किया जाएगा।
इसके अलावा 11 नवंबर को दिल्ली में पार्लिमेंट मार्च किया जाएगा।
4 नवंबर को असम की राजधानी गुवाहाटी में धर्मकोड जनसभा होगी।
26 फरवरी 2023 को रांची मोराबादी मैदान में सरना धर्म जनसभा का आयोजन होगा।
पटना और रांची में संयुक्त कार्यक्रम की तिथि बाद में घोषित होगी।
कोलकाता जनसभा को उपरोक्त नेताओं के अलावा सुमित्रा मुर्मू सोहन हेंब्रोम, देवनारायण मुर्मू, नरेंद्र हेंब्रोम, लक्ष्मीनारायण किस्कू, वैद्यनाथ हांसदा, तिलका मुर्मू आदि ने संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत और समापन एकता प्रार्थना से किया गया। 5 प्रदेशों से नेता और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल हुए। जनसभा स्थल पूरी तरह भर चुका था। आज की जनसभा में दो मजबूत संगठनों और संताल आदिवासी और उरांव आदिवासियों के बीच के गठबंधन से जन आंदोलन को ऊंची उड़ान भरने का एक माहौल बन गया है।
सालखन मुर्मू ने कुर्मी महतो को आदिवासी बनाने के सवाल पर बंगाल झारखंड और उड़ीसा सरकार को घेरा।इन सरकारों को आदिवासी विरोधी बताया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया। मगर सरना धर्म कोड की मान्यता, आसाम अंडमान के झारखंडी आदिवासियों की एसटी बनाने, संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाने, झारखंड प्रदेश का पुनर्निर्माण करने तथा आदिवासी स्वशासन व्यवस्था में सुधार करने की शर्त रखी। सब को धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि बंधन तिग्गा, करमा उरांव, विद्यासागर केरकेट्टा ने सरना के लिए बने इस नवगठित गठबंधन को ऐतिहासिक बताया और सफलता की गारंटी दी। 5 पांच प्रदेशों के नेताओं ने अपना परिचय और राज्यवार रिपोर्ट और अपना वक्तव्य रखा। सरना धर्म कोड कोलकाता जनसभा ऐतिहासिक सफल सिद्ध हुआ है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *