पांच विधायक और सांसद देने के बावजूद भाजपा ने की धनबाद की उपेक्षा : अनुपमा

0

पांच विधायक और सांसद देने के बावजूद भाजपा ने की धनबाद की उपेक्षा : अनुपमा

इंडी गठबंधन प्रत्याशी ने चंदनकियारी में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान 

डीजे न्यूज, बोकारो : धनबाद लोकसभा क्षेत्र की इंडी गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने शनिवार को बोकारो जिला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कालीकापुर पंचायत शाखा कुरी आदराकुड़ी, बत्बोया में बानेश्वर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क किया। फुसरो पंचायत पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्रीय जन समस्याओं से अवगत होकर उनके निवारण हेतु इंडिया महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन मांगा। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुसरो पंचायत के नवाडीह पंचायत हरिजन गांव में जनसंपर्क किया। लंका पंचायत हरि मंदिर प्रांगण पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र भ्रमण जनसंपर्क करते हुए खेरा बेड़ा पंचायत स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं झालवडदा, नौडीहा मोड़ में इंडी गठबंधन के सभी दलों के क्षेत्रीय नेताओं कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ बैठक कर गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर चर्चा की। कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेलगाम महंगाई और भयावह बेरोजगारी है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पांच विधायक और एक सांसद हैं, फिर भी मोदी सरकार ने धनबाद के प्रति अनदेखी की। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुपद महतो, जलेश्वर महतो, शंकर महतो, हसनुल्ला अंसारी, उत्तम दुबे आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *