उदय यादव की हत्या के खिलाफ राजधानवार में भाकपा माले ने किया चेतावनी मार्च

Advertisements

उदय यादव की हत्या

के खिलाफ राजधानवार में भाकपा माले ने किया चेतावनी मार्च

10 दिनों के अंदर सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो माले उग्र आंदोलन करेगी : राजकुमार यादव

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : गिरिडीह जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के खिलाफ एंव धनवार प्रखंड अंतर्गत कारुडीह निवासी उदय यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर भाकपा माले ने सर्कस मैदान से लेकर पूरे धनवार बाजार में चेतावनी मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस चेतावनी मार्च में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।

चेतावनी मार्च के दौरान दिया गया संदेश

चेतावनी मार्च को संबोधित करते हुए धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गिरिडीह जिला में अपराध घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन स्थानीय विधायक और सांसद इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन लगातार लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। कई दर्जन हत्या जैसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें खंडोली जंगल में विशाल कुमार, ऋषि कुमार, सहदेव सिंह और धनवार में चाची-भतीजी की हत्या शामिल है, लेकिन अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

उदय यादव की हत्या पर आक्रोश

राजकुमार यादव ने उदय यादव की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि धनवार के कारुडीह में उदय यादव की असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या कर दी गई और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी तक नहीं की जा रही है।

पुलिस प्रशासन को दी गई चेतावनी

भाकपा माले ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि 10 दिनों के अंदर यदि सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो भाकपा माले उग्र आंदोलन करेगी और इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। चेतावनी मार्च में हजारों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उदय यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top