त्योहार नहीं, बल्कि यह मानवता और सेवा की भावना का उत्सव: रागिनी सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह ने जरूरतमंदों  के बीच दीप, बाती और मिठाई का किया वितरण

Advertisements

त्योहार नहीं, बल्कि यह मानवता और सेवा की भावना का उत्सव: रागिनी सिंह,

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने जरूरतमंदों  के बीच दीप, बाती और मिठाई का किया वितरण

डीजे न्यूज, झरिया: दीपावली में घर-घर साज-सज्जा व अन्य तैयारियां चल रही हैं। लोग पर्व के लिए कई दिन से सामग्रियों की खरीदारी भी कर रहे हैं। लेकिन कई गरीबों के घर ऐसे हैं, जो असमर्थ हैं। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इन जरूरतमंदों को खुशियां लाने के लिए नई पहल की। इस वर्ष दीपावली के पावन अवसर पर कुष्ठ कालोनियों बस्तियों में रहने वाले सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बीच दीप, बाती और मिठाई का वितरण कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

विधायक रागिनी ने कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल से ही ज़रूरतमन्द को सेवा की भावना से सेवा करते आ रहे है। उद्देश्य केवल रोशनी बांटना नहीं, बल्कि उन परिवारों तक उम्मीद, अपनापन और स्नेह की लौ पहुँचाना था। दीपावली केवल सजावट का त्योहार नहीं, बल्कि यह मानवता और सेवा की भावना का उत्सव है। उन्होंने  कहा कि हर दीपक जो किसी जरूरतमंद के घर में जलता है, वह समाज में उम्मीद और प्रेम की नई किरण फैलाता है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारे आसपास कोई भी ऐसा परिवार न बचे जो दीपावली पर दीपक जलाने से वंचित रह जाए। हमारा प्रयास यह है कि समाज का कोई भी वर्ग दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे। जब किसी गरीब बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो वही हमारे लिए असली दीपावली होती है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप आडवाणी, पिंकू चौबे, सौरव शर्मा, संजय महतो, रघु राम, सेलो पासवान सहित भाजपा कार्यकर्ताओ का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top