टुसू महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक     टुसू मनी पत्रिका प्रकाशित करने पर बनी सहमति

Advertisements

टुसू महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक
   
टुसू मनी पत्रिका प्रकाशित करने पर बनी सहमति

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):विनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या उच्च विद्यालय राजगंज के प्रांगण में विनोद ग्राम विकास केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को बैठक हुई। अध्यक्षता शंकर किशोर महतो ने की। बैठक में बाघमारा एवं गोविंदपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग सम्मिलित हुए।
14 जनवरी को टुसू पर्व के विदाई समारोह एवं खिलाई चंडी  पूजन तथा 15 जनवरी को आखन यात्रा, 16 जनवरी को बरवाडी षष्टी थान मेला के बारे में विचार विमर्श किया गया। साथ ही सांस्कृतिक आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु टुसू मनी पत्रिका का प्रकाशन का निर्णय लिया गया। टुसू मनी चौडल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने का  आह्वान लोगों से किया गया। जय धरती मां फाउंडेशन के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र दिया जाएगा और प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तीसरी श्रेणी को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित समाजसेवी, शिक्षा प्रेमी, संस्कृती प्रेमी एवं अनेक बुद्धिजीवी लोगों ने अपने-अपने विचार रखें।
मौके पर इंद्र नारायण महतो पूर्व प्रधानाध्यापक, अयोध्या प्रसाद महतो पूर्व प्रधानाध्यापक, जितेंद्र नाथ महतो ,विनोद महतो पूर्व प्रधानाध्यापक, शुभम बाउरी, संतोष महतो शिक्षक, जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ,सह संस्थापक रंजीत कुमार, संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, हीरालाल महतो, रामेश्वर महतो, महिला नेत्री कौशल्या देवी, पूनम देवी, आशीर्वाद महतो, मंसाराम मुर्मू मुखिया, खूब लाल महतो उप मुखिया, महानंद महतो, चुन्नीलाल अग्रवाल नरम महतो मानिक महतो, नंदू मोदक, दिलचंद महतो, सुनील कुमार, किशन कुमार ,संजीव कुमार महतो, राजीव रंजन महतो, जितेंद्र रजक, शंकर महतो, राकेश कुमार महतो, नुना राम महतो आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top