टुंडी में सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Advertisements

टुंडी में सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

प्रखंड मुख्यालय से पंचायत सचिवालय तक गूंजे देशभक्ति के नारे, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण

डीजे न्यूज, टुंडी : टुंडी प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थानों तक तिरंगा शान से लहराया और देशभक्ति के गीतों-नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मालती मरांडी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। वहीं, टुंडी थाना में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक उमाशंकर ने तिरंगा फहराया। व्यापार मंडल में अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, डाक बंगला परिसर में जिप सदस्य, और वन विभाग में सहायक वन संरक्षक सह वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार मंजुल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया। वहीं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शिबू सोरेन इंटर कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानरंजन सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय लाला टोला में, जबकि प्रभावती फ्यूल्स में धनबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता देवीशरण सिंहा ने ध्वजारोहण किया।

पंचायत सचिवालयों में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

कोलहर पंचायत सचिवालय में मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय मंडल

पुरनाडीह पंचायत सचिवालय में बसंत नारायण तिवारी

कमारडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया जयनारायण मंडल

लच्छूरायडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया सबिता देवी, रतनपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया गरीबन बीवी, जाताखूंटी पंचायत सचिवालय में मुखिया आशा मुर्मू

फतेहपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया दुबई मुर्मू

इन सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार साझा किए गए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। 79वें स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन टुंडी प्रखंड में जन-जन के बीच देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top