टुंडी में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति की भावना हुई मजबूत 

Advertisements

टुंडी में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति की भावना हुई मजबूत

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे टुंडी में शान से तिरंगा लहराया गया। देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई है। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख मालती मरांडी, टुंडी थाना परिसर में थानेदार उमाशंकर, मनियाडीह थाना में थानेदार शिव कुमार, वन कार्यालय में सहायक वन संरक्षक अजय कुमार मंजुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार, व्यापार मंडल में अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन पूनम कुमारी, शिबू सोरेन इंटर कॉलेज में प्राचार्य श्याम सुंदर पांडेय, शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य गौरांग भारद्वाज, कृष्ण किशोर लाल मेमोरियल स्कूल कोल्हर में अरूणा सिन्हा, प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मनियाडीह में प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार ठाकुर, डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ इंद्रजीत महतो, एकलव्य विद्यालय

नावाटांड़ में प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार झा, प्लस टू हाई स्कूल टुंडी में प्राचार्य अभिमन्यु कुमार, विवेकानंद आदर्श मध्य विद्यालय टुंडी में प्रभारी शिक्षक प्रमोद कुमार, रतनपुर पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय में मुखिया गरीबन बीवी, लाला टोला स्थित प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा के आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा एवं प्रभादित्य फ्यूल्स रेंघा मंझिलाडीह में वरिष्ठ अधिवक्ता देवी शरण सिन्हा ने झंडा फहराया। इसके अलावा टुंडी में अन्य सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों मे झंडा फहराया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, सहकारिता पदाधिकारी ओमप्रकाश दास के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top