टुंडी में पत्नी ने अपने शराबी पति की हत्या कर घर में ही दफनाया शव आठ दिन बाद खुला राज, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार दक्षिणी टुंडी के तिलैयटांड़ गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला ने कबूला जुर्म

Advertisements

टुंडी में पत्नी ने अपने शराबी पति की हत्या कर घर में ही दफनाया शव

आठ दिन बाद खुला राज, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार
दक्षिणी टुंडी के तिलैयटांड़ गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला ने कबूला जुर्म
संजीत तिवारी, टुंडी(धनबाद) : धनबाद जिले के टुंडी थाना अंतर्गत दक्षिणी टुंडी के बरवाटांड़ पंचायत के तिलैयटांड़ में एक खौफनाक वारदार सामने आई है। यहां एक पति की हत्या कर घर में ही उसके शव को दफनाया दिया गया। पत्नी गांव वालों को यह झूठ कहती रही कि उसका पति सुरेश हांसदा उर्फ धनु काम करने बाहर चला गया है। सुरेश हांसदा की उम्र करीब 45 वर्ष थी। आठ दिन बाद शुक्रवार को जब एक व्यक्ति उसके घर के अंदर गया तो वहां बदबू आ रही थी। उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव वालों की सूचना पर टुंडी थानेदार उमाशंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस महिला सूरजी देवी को गिरफ्तार कर टुंडी थाना ले गई। महिला ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया कि उसने खुद अपने पति की हत्या की है। शराब पीकर वह रोज झगड़ा करता था। इसी कारण उसने उसकी जान ले ली है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण सिर्फ शराब पीकर झगड़ा करना है या फिर कुछ और, यह जानने की कोशिश पुलिस कर रही है। इस संबंध में टुंडी के थाना प्रभारी उमाशंकर ने देवभूमि झारखंड न्यूज को बताया कि शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाली जाएगी। जबकि महिला ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। शराब पीकर रोज गाली-गलौज करने के कारण अपने पति की हत्या करने की बात बताई है।  मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top