टुंडी में मस्जिदों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

Advertisements

टुंडी में मस्जिदों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-फितर का नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा किया गया। यह इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो पवित्र रमज़ान माह के समापन के बाद मनाया जाता है। ईद का दिन पूरे महीने रोज़ा रखने वाले लोगों के लिए इनाम का दिन माना जाता है।

अहले सुबह हल्की बारिश होने के कारण इस बार टुंडी के विभिन्न ईदगाहों के बजाय मस्जिदों में ही सामूहिक नमाज अदा की गई। प्रखंड के बिसनीपतरा, कोकराद, सर्रा, टुंडी, संग्रामडीह, ऊपर भोजुडीह, कमारडीह, लच्छुरायडीह, रामपुर मोड़, कोटालडीह सहित कई क्षेत्रों में नमाज अदा की गई।

इसके अलावा दक्षिणी टुंडी के छाताबाद, कारीगरडीह, कदेया, आगलीबाद, गोसाईडीह, शहरपुरा, करमाटांड़ तथा पश्चिमी टुंडी के सर्रा, कुदटांड़, मछियारा, भुसकी समेत विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं, टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय एवं इंस्पेक्टर उमा शंकर ने क्षेत्रवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने की अपील करते हुए सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top