Advertisements



टुंडी जंगल में अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता बरामद

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी जंगल में शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। युवक की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष आंकी जा रही है। उसका शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर टुंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आत्महत्या या फिर हत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
