
ट्रे
ट्रेन की चपेट में आने वाले दो मजदूरों के आश्रितों को मिला एक-एक लाख का चेक, विधायक मथुरा ने मजदूरों के माताओं को सौंपा चेक
डीजे न्यूज, धनबाद: बी
ते दिनों छत्तीसगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से तोपचांची थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पंचायत के ब्रहमडिहा निवासी कृष्णा राय एवं डिलू राय की मौत हो ग ई थी। शनिवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दोनों दिवंगत मजदूरों की मां क्रमशः राधिका देवी एवं पुनकी देवी को एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा। साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विधायक मथुरा ने बताया कि विगत 10 मई 2025 को तोपचांची थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पंचायत के ब्रहमडिहा गांव से 12 मजदूर, उत्तर प्रदेश के बनारस में रहने वाले ठेकेदार हर्षित सिंह के माध्यम से, छत्तीसगढ़ के डायनासौर कंपनी में काम करने के लिए गए थे।
मजदूरों के साथ ₹600 दैनिक मजदूरी तय हुई थी। जब भुगतान का समय आया तब उन्हें ₹400 के हिसाब से मजदूरी दी गई। इसका विरोध करने पर कंपनी के सुपरवाइजर ने स्थानीय लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें खदेड़ने लगे। भागने के क्रम में कृष्णा राय एवं डिलू राय भयभीत होकर रेलवे लाइन पर दौड़ने लगे। इस क्रम में वे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो ग ई। जबकि दो अन्य मजदूर अजय राय एवं विकास हेमब्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
इसके बाद 11 जून को उपायुक्त के निर्देश पर अंतर राज्य प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास की योजना के तहत मृत्यु के उपरांत मृतकों के आश्रितों को शव लाने के लिए तत्काल 50 – 50 रुपए की राशि प्रदान की गई थी।
बीओसीडब्लू में निबंधन
वहीं श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों मजदूरों की माता का बिल्डिंग एंड अंडर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड (बी.ओ.सी.डब्लू) में रजिस्ट्रेशन करा दिया है। इसके तहत उन्हें बीमा के अलावा बहुत सारी सरकारी योजनाओं में वित्तीय सहायता मिलेगी।
पोर्टल पर कराएं निबंधन
श्रम अधीक्षक ने जिले के वैसे सभी मजदूरों से, जो बाहर जाकर काम करते हैं, उन्हें https://shramadhan.jharkhand.gov.in पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। रजिस्ट्रेशन हो जाने से किसी भी दुर्घटना या अन्य विपरीत परिस्थितियों में उन्हें योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकता है।
मौके पर विधायक टुंडी के प्रतिनिधि मदन महतो, मनोज कुमार महतो, विकास महतो, आनंद महतो, अर्जुन महतो, श्रम कार्यालय के मन्नु कुमार सिन्हा, प्रमोद प्रसाद, इंद्रजीत कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।